Rudraabhishek Registration
Rudraabhishek Registration Form
Fill details to confirm your participation
पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक महायज्ञ
प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सलधा धाम में सम्पूर्ण श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंगों का विधिवत पूजन एवं रुद्राभिषेक का दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन महायज्ञ में उपयोग होने वाली संपूर्ण पूजन सामग्री सलधा धाम द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री साथ लाने की आवश्यकता नहीं है। भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त करने तथा अपने जीवन, परिवार एवं पूर्वजों के कल्याण की मंगल कामना से आप भी इस महायज्ञ में सहभागी बन सकते हैं। इस महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए सलाढा आश्रम की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक पंजीयन फॉर्म भरें। इस महायज्ञ में सहभागी बनें श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दिव्य अवसर पर अधिक से अधिक भक्तगण एवं शिवभक्त परिवार सहित इस महायज्ञ में सहभागिता करें तथा भगवान भोलेनाथ की कृपा एवं पुण्य लाभ प्राप्त करें। आइए, सनातन धर्म की इस महान सेवा में अपना योगदान दें और शिव कृपा के भागी बनें।
🔱 हर हर महादेव! 🔱
IMPORTANT NOTES:-
रुद्राभिषेक पंजीकरण निःशुल्क है। कृपया पंजीकरण केवल तभी करें, जब आप वास्तव में रुद्राभिषेक कराने के लिए उपस्थित होंगे। बिना आवश्यकता या केवल परीक्षण के लिए किए गए पंजीकरण से सलधा धाम से मिल रही पूजा सामग्री की व्यवस्था व्यर्थ हो सकती है। अतः कृपया सोच-समझकर ही पंजीकरण करें। आपके सहयोग से पूजा सामग्री का उचित उपयोग एवं मंदिर सेवा में सहायता होगी।
🙏भगवान शिव की कृपा आप एवं आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।🙏



